ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

शादी में मुर्गा-भात खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 3 बच्चों की हालत नाजुक

KHAGARIA: खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शादी समारोह में मुर्गा-भात खाने से 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गये। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। तबीयत बिगड़ने के बाद

शादी में मुर्गा-भात खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार, 3 बच्चों की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शादी समारोह में मुर्गा-भात खाने से 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गये। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। तबीयत बिगड़ने के बाद अलौली थाना क्षेत्र के लड़ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में कुछ लोगों को अलौली पीएचसी तो कुछ को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि लड़ही गांव में कुलेश्वर सदा की बेटी की शादी थी। शादी के इस खुशी के मौके पर बारातियों और गांव के लोगों के लिए मुर्गा भात बनाया गया था। बारात देर रात लगी जिसके बाद लड़के पक्ष के लोगों को मुर्गा भात खिलाया गया। जिसके बाद अहले सुबह गांव वालों को खाना खिलाया गया था। 


खाना खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और पेट दर्द होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। तबीयत बिगड़ने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


बीमार सभी लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। लोग ऐसी आशंका जता रहे हैं कि बासी खाना खाने से सभी की तबीयत बिगड़ी है। क्योंकि खाना खाने के बाद ही उल्टी होने लगी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। 


टैग्स