ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: खगड़िया में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, 20 घर जलकर हुए राख

KHAGRIA: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले से

बिहार: खगड़िया में खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग, 20 घर जलकर हुए राख
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

KHAGRIA: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले से है जहां अगलगी की घटना में 20 घर जलकर राख हो गये है. इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.


इस अगलगी के बारे में बताया जाता है कि यह घटना जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत सरसावा पंचायत के वार्ड नंबर तीन के जंगली सिंह टोला की है. जहां एक महिला द्वारा खाना बनाने के दौरान आग लगने से 20 घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. बताया जा रहा कि आग पर गांव के लोगों के सहयोग से किसी तरह काबू पा लिया गया है. 


जानकारी के अनुसार एक महिला के द्वारा चूल्हा पर खाना बनाया जा रहा था. इसी बीच आग लग गई देखते ही देखते आग भयावह रूप ले लिया. आसपास के लोगों ने जब आग की चिंगारी देखा तो आग बुझाने पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया. इस अगलगी से  से सभी के घर में रखे सारा समान जलकर राख हो गया.

टैग्स