ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Khagaria News: परिवारवालों से छिपकर एक दूसरे से मिलना प्रेमी-युगल को पड़ गया भारी, ग्रामीणों ने करवा दी मंदिर में शादी

KHAGARIA: खगड़िया में चोरी छिपे प्रेमी-जोड़े को मिलना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा लिया और जबरन मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करवा दी। प्रेमिका के कंधे पर हाथ रखकर ट

Khagaria News: परिवारवालों से छिपकर एक दूसरे से मिलना प्रेमी-युगल को पड़ गया भारी, ग्रामीणों ने करवा दी मंदिर में शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में चोरी छिपे प्रेमी-जोड़े को मिलना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा लिया और जबरन मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करवा दी। प्रेमिका के कंधे पर हाथ रखकर टहलना और दोनों की शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है। 


कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिसे प्यार होता है उसे ना तो दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है वो तो बस अपनी धून में मग्न रहता है। ऐसा ही प्यार खगड़िया में एक प्रेमी जोड़े को हो गया। दोनों चार साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं और परिजनों से चोरी छिपे अलग-अलग जगहों पर मिला करते थे। लेकिन आज दोनों को मिलना महंगा पड़ गया। मामला गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है जहां ईंट भट्ठे के बने भोला बाबा मंदिर के पास दोनों मिलने पहुंचे थे। 


दोनों प्रेमी-युगल पसरहा गांव के रहने वाले हैं। दोनों फतेहपुर में मिलने पहुंचे थे तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका के कंधे पर हाथ रखकर टहलता दिख रहा था तभी अचानक कुछ ग्रामीणों की नजर दोनों प्रेमी-जोड़े पर चली गयी। फिर क्या था ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की तब प्रेमी जोड़े ने कबूला कि दोनों 4 साल से एक दूसरे से प्य़ार करते हैं।


 दोनों की बातें सुनने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि अपने-अपने घर वालों को बुलाओ। लेकिन प्रेमी जोड़े ने घरवालों को बुलाने से इनकार कर दिया। तभी ग्रामीणों ने दोनों की पहले पिटाई की फिर एक कमरे में कुछ देर के लिए बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने दोनों की जबरन शादी करवा दी। इस शादी की चर्चा इलाके में आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद मंदिर में प्रेमी जोड़े को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट..

टैग्स