ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Khagaria News: मिड डे मील में मिला मेंढक, छात्रों-अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा

KHAGARIA: बिहार में आए दिन लापरवाही के कारण मिड डे मील में कभी छिपकली तो कभी कीड़ा मिलता है। जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं लेकिन इस बार खगड़िया के बछौता मध्य विद्यालय में बच्चों

Khagaria News: मिड डे मील में मिला मेंढक, छात्रों-अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में आए दिन लापरवाही के कारण मिड डे मील में कभी छिपकली तो कभी कीड़ा मिलता है। जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं लेकिन इस बार खगड़िया के बछौता मध्य विद्यालय में बच्चों को दिये जाने वाले मध्याहन भोजन में मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया।


मिड डे मील में मेंढक मिलने से गुस्साएं छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया। इनका आरोप है कि खाने में कीड़े मिलने की बात अक्सर सामने आती हैं। ऐसे में यदि विषाक्त खाना खाकर बच्चे बीमार होते तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? यह सवाल लोग शिक्षकों और वहां के प्रभारी हेडमास्टर से पूछने लगे। 


स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर प्रकाश कुमार ने भी बताया कि चावल में मेंढक मिला था। जिसके बाद बच्चों को खाना नहीं परोसा गया। वहीं इस मामले पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार ने बताया कि चावल में मेढ़क मिला है। जिसके बाद बच्चों को खाना नहीं परोसा गया है। वहीं स्कूल में हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों और छात्रों को शांत कराया। 

टैग्स