ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

खगड़िया में रेलवे लाइन के पास मिले दो जिंदा बम, दो दिन पहले बस स्टैंड के पास हुआ था सीरियल ब्लास्ट

KHAGARIA : खगड़िया में रेलवे लाइन के पास दो जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया है. बखरी रेलवे लाइन के किनारे जलकुंभी में दोनों जिंदा बम मिले हैं. अभी दो दिन पहले ही बखरी बस स्टेंड

खगड़िया में रेलवे लाइन के पास मिले दो जिंदा बम, दो दिन पहले बस स्टैंड के पास हुआ था सीरियल ब्लास्ट
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIA : खगड़िया में रेलवे लाइन के पास दो जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया है. बखरी रेलवे लाइन के किनारे जलकुंभी में दोनों जिंदा बम मिले हैं. अभी दो दिन पहले ही बखरी बस स्टेंड के पास बम फटने से 12 लोग घायल हो गये थे. रेलवे लाइन के पास बम मिलने की सूचना पर एटीएस की टीम वहां पहुंची और जांच में जुट गई. बम मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों में दहशत है. 


इधर, दो दिन पहले बस स्टैंड के पास हुए सीरियल ब्लास्ट को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. टॉउन थाना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है. सतीश सदा, चंदन सदा और गोविंद सदा पर FIR किया गया है. 24 फरवरी को धमाके में 14 लोग घायल हुए थे. ATS, बम निरोधक दस्ता और FSL की जांच जारी है. 


बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम को भागलपुर और जमालपुर से बुलाया गया है. घटनास्थल पर जिले के डीएम और एसपी कैंप किए हुए हैं. इधर घटना के बारे में जानकारी देते हुए जिले के डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने कहा कि जख्मी लोग कचरा बीनने का काम करते हैं, कचरा बीनने के दौरान विस्फोटक सामान घर आ गया.


डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष के मुताबिक, इस दौरान चार बार धमाका हुआ है, जिसमें 12 लोग जख्मी हुए हैं, रेलवे ट्रैक पर भी धमाके का निशान मिला है, बम निरोधक दस्ते के जांच के बाद ही बम के बारे में कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल खगड़िया और आसपास के जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फिर भी आज रेलवे लाइन के पास जिंदा बम मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं.


खगड़िया में रेलवे लाइन के पास मिले दो जिंदा बम, दो दिन पहले बस स्टैंड के पास हुआ था सीरियल ब्लास्ट