ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Khagaria Crime : पैक्स अध्यक्ष की तेज हथियारों से हत्या, घात लगाए अपराधियों ने किया हमला

नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Khagaria News
पैक्स अध्यक्ष की हत्या
© AI
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Khagaria News: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकलकर सामने आई है जहां पैक्स अध्यक्ष की तेज हथियारों से हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले से नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आया है। यहां करीब साढ़े नौ बजे के करीब अपराधियों  ने महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर जवाहर लाल हाई स्कूल के समीप घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। अब पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


वहीं, मृतक पैक्स अध्यक्ष के परिजनों ने बताया कि वरुण सिंह घर पर बोलकर गए थे कि वो किसी जरूरी काम से जा रहे हैं। वो काम निपटाकर घर वापस आएंगे। लेकिन, पैक्स अध्यक्ष के घर से निकलने के थोड़ी देर बाद ही कुछ लोगों ने घर आकर जानकारी दी कि जवाहर लाल स्कूल के समीप उनकी हत्या हो गई है। जिसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे। 


इसके आगे उन्होंने बताया कि वरुण सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या किसने और क्यों की ये बताना मुश्किल है। घटना के संबंध में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बताया जा रहा कि वरुण सिंह जैसे ही सलीम नगर चौक के पास पहुंचे वहां पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर काफी अंधेरा होने की वजह से अपराधी इसका फायदा उठाते हुए फरार हो गए। 


इधर, इस मामले में खगड़िया के नव पदस्थापित एसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जैसे ही उन्हें मिली तो महेशखूंठ के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।