ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

खगड़िया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे JDU विधायक! पारस की पार्टी का होगा पत्ता साफ़

KHAGADIYA : देश में अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर कुछ दिनों के अंदर ही तारीखों का भी एलान होने वाला है। ऐसे में अब तमाम राजनीतिक पार्टी इस चुनाव को लेकर अप

खगड़िया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे JDU विधायक!  पारस की पार्टी का होगा पत्ता साफ़
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGADIYA : देश में अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर कुछ दिनों के अंदर ही तारीखों का भी एलान होने वाला है। ऐसे में अब तमाम राजनीतिक पार्टी इस चुनाव को लेकर अपने कैंडिडेट तय करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब जदयू के तरफ से गोपाल मंडल के बाद एक और विधायक ने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। परबत्ता विधायक संजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। 


दरअसल, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर परबत्ता प्रखंड के देवरी गांव में आयोजित रामधुन यज्ञ का उद्घाटन विधायक डॉ संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि - यदि यहां के जनता का आशीर्वाद रहा तो वे खगड़िया लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। 


मालूम हो कि, खगड़िया लोकसभा सीट पर लोजपा पारस गुट के चौधरी महबूब अली कैसर का कब्जा है। वे लगातार दो बार से काबिज हैं।अब  हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। लेकिन, एनडीए के अंदर पारस और चिराग पासवान को लेकर मामला काफी फंसा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि पारस को इस बार बेहद की कम सीट दिया जा रहा है कि इसकी वजह चाचा - भतीजा का अलग -अलग चुनाव मैदान में होना है। ऐसे में अब यदि सीटों का बंटवारा के तहत यह सीट भाजपा को मिलती है तभी यह बात सही हो पाएगी ,लेकिन ऐसा होने से पारस गुट में भी नाराजगी देखने को मिल सकती है। 


आपको बताते चलें कि, खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं। यह लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों खगड़िया, सहरसा और समस्तीपुर से जुड़ा हुआ है। छह विधानसभा सीटों में तीन पर राजद का कब्जा है। एक पर कांग्रेस और दो पर जदयू का कब्जा है। खगड़िया सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का, परबत्ता और बेलदौर विधानसभा सीट पर जदयू का और अलौली (सुरक्षित) समेत सिमरी बख्तियारपुर व हसनपुर विधानसभा सीट पर राजद का कब्जा है।