ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जन्माष्टमी के मंच से बार बालाओं के साथ ठुमकते लगाते हुए सरपंच, सांसद ने किया था कार्यक्रम का उद्घाटन

KHAGARIA : बिहार में इन दिनों एक अलग सा ट्रैंड पकड़ रखा है। यहां किसी भी तरह का कोई भी हर्ष उल्लास का मौका क्यों न हो लोग बड़े ही आसानी से बार बालाओं से ठुमके लगवाते हुए नजर आ जाते ह

जन्माष्टमी के मंच से बार बालाओं के साथ ठुमकते लगाते हुए सरपंच, सांसद ने किया था कार्यक्रम का उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार में इन दिनों एक अलग सा ट्रैंड पकड़ रखा है। यहां किसी भी तरह का कोई भी हर्ष उल्लास का मौका क्यों न हो लोग बड़े ही आसानी से बार बालाओं से ठुमके लगवाते हुए नजर आ जाते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल जकर सामने आया है। यहां  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बार बालाओं का अश्लील डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, जिले के गोगरी प्रखंड की बौरना पंचायत के वार्ड संख्या-1 के बौरना गांव का है। इसका वीडियो अब सामने आया है। यहां जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्ण और राधा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। मेले का आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने किया था। इसके बाद देर रात मेला मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर रात भर बार-बाला अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करती रही। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुश्चि नहीं करता है। 


बताया जा रहा है कि, बौरना गांव में स्थानीय सरपंच नवल किशोर सिंह की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसके आयोजक सरपंच नवल किशोर सिंह, मनोज सिंह, मुकेश सिंह और अन्य लोग थे। वहीं, सरपंच डांसर्स के साथ ठुमके लगाते नजर आए। लोगों का कहना है कि सरपंच नवल किशोर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक बुराईयां और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने की बात कहते हैं, लेकिन ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम कर समाज में अश्लीलता परोसने का काम करते हैं, जो निंदनीय है।


इधर, इस वीडियो के वायरल करने के मामले में गोगरी के एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि बौरना पंचायत के सरपंच ने अनुमंडल प्रशासन को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए आवेदन देकर अनुमति मांगी थी। ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम कराया गया है तो गलत है, इसकी जांच की जाएगी।