ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जहरीले सांप के साथ डांस करना पड़ा भारी, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

KAHAGARIYA : जिले के बेलदौर थाना इलाके के पन्सलवा गांव में एक व्यक्ति को सांप के साथ डांस करना महंगा पड़ गया और वो अपनी जान से हाथ धो बैठा. वहीं मामले के बाद हड़कंप मच गया है. <

जहरीले सांप के साथ डांस करना पड़ा भारी,  जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
First Bihar
2 मिनट

KAHAGARIYA : जिले के बेलदौर थाना इलाके के पन्सलवा गांव में एक व्यक्ति को सांप के साथ डांस करना महंगा पड़ गया और वो अपनी जान से हाथ धो बैठा. वहीं मामले के बाद हड़कंप मच गया है. 


व्यक्ति की पहचान बेलदौर थाना इलाके के डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 8 पनसलवा गांव निवासी 45 वर्षीय शंभू सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शंभू डीजे की धुन पर सांप को पकड़ कर डांस कर रहा था. डांस में वह इतना मशगूल हो गया कि उसे सांप का ध्यान नहीं रहा. तभी सांप ने मौका मिलते ही उसे डस लिया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. 


आपको बता दें कि सांप के काटने के आधे घंटे बाद शंभू सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह घटना लोगों के लिए सबक की तरह है. शंभू सिंह की मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.