ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : सात दिनों से लापता चौकीदार का मिला शव, डूबने से मौत होने की आशंका; जांच के जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : खगड़िया के अलौली थाना इलाके के मोहराघाट गांव से लापता चौकीदार गुगली साह का शव बरामद हुआ है।पुलिस ने मोहराघाट बहियार स्थित कोसी नदी से चौकीदार का शव बरामद किया है।

BIHAR NEWS
लापता चौकीदार का मिला शव
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से यह खबरें निकल कर सामने आती रहती है कि अपराधियों ने अपने काले कारनामों को अंजाम दिया है। सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि कभी-कभी यह अपराधी आम लोगों की सुरक्षा में तैनात कर्मियों पर भी हमला बोलने से पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां एक चौकीदार का शव बरामद हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक, खगड़िया के अलौली थाना इलाके के मोहराघाट गांव से लापता चौकीदार गुगली साह का शव बरामद हुआ है।पुलिस ने मोहराघाट बहियार स्थित कोसी नदी से चौकीदार का शव बरामद किया है। इस शव के बरामद होने के बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना के बाद पुलिस भी अपने तरीके से मामले की पड़ताल में लग गई है। 


इधर, इस शव के मिलने के बाद से आस-पास के लोगों का कहना है कि इस चौकीदार की मौत डूबने की वजह से हुई है। फिलहाल, घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा शरू हो गई है। हालांकि, पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। इधर, परिजनों ने कहा कि मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं है। इसकी वजह है कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। वह अलौली थाना इलाके में चौकीदार के पद पर पदस्थापित थे।