ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: फिर खुली शराबबंदी की पोल, ज़हरीली शराब पीने से युवक की मौत

KHAGADIA : बिहार में शराबबंदी कानून कितना प्रभावी है, इसकी पोल तो लगातार खुल रही है। इस बार खगड़िया जिले में ज़हरीली शराब से युवक की मौत की खबर सामने आई है। अलौली थाना के अंबा ईचरुआ

बिहार: फिर खुली शराबबंदी की पोल, ज़हरीली शराब पीने से युवक की मौत
First Bihar
2 मिनट

KHAGADIA : बिहार में शराबबंदी कानून कितना प्रभावी है, इसकी पोल तो लगातार खुल रही है। इस बार खगड़िया जिले में ज़हरीली शराब से युवक की मौत की खबर सामने आई है। अलौली थाना के अंबा ईचरुआ पंचायत के वार्ड नंबर 9 के एक शख्स ने शराब पी थी, जिसके बाद अस्पताल में ही उसकी जान चली गई। 



मृतक की पहचान अलौली थाना के अंबा ईचरुआ पंचायत के वार्ड नंबर 9 के शिवन साह के 32 साल के बेटे की रूप में हुई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में चल रहे देसी शराब के अड्डे पर गुरुवार को युवक ने शराब पी थी। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और अगले दिन यानी शुक्रवार की सुबह उसे खगड़िया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। वहां उसकी स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। 



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, सदर एसडीपीओ ने भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

टैग्स