ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार के इस जिले में दमकल वाहन को ग्रामीणों ने किया आग के हवाले, पथराव में कई कर्मी भी घायल

Bihar News: खगड़िया जिले के बेलदौर में 20 अक्टूबर की रात आतिशबाजी से 5 घरों में लगी आग बुझाने पहुंची दमकल टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी जला दी गई, कई कर्मी घायल..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा पथ के पास सोमवार रात आतिशबाजी के दौरान अचानक पांच घरों में आग लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन यह गाड़ी छोटी थी और उस आग पर काबू कर पाने में असमर्थ रही।


इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने आग बुझाने वाले कर्मियों पर ही पथराव कर दिया और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस हमले में कई दमकल कर्मी घायल हो गए हैं और आग पर काबू पाने में हुई देरी से नुकसान और भी बढ़ गया।


घायल कर्मियों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की खबर फैलते ही बेलदौर थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। इलाके में तनाव कम होने के बाद अब जांच शुरू हो गई है। एसपी राकेश कुमार ने कहा है कि यह गंभीर मामला है और दोषियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं, उन सभी को सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा।


वहीं, गोगरी एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अब सब सामान्य है, आग से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद दमकल की देरी और असफलता से नुकसान बढ़ा, लेकिन उन पर हमला करना भी किसी हाल में जायज नहीं था।