ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: बागमती नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

KHAGARIA: बिहार में इन दिनों लगभग सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों में बढ़ते जलस्तर के बावजूद लोग खतरा मोल लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार नदी में डूबकर

बिहार: बागमती नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार में इन दिनों लगभग सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों में बढ़ते जलस्तर के बावजूद लोग खतरा मोल लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार नदी में डूबकर लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटना खगड़िया से सामने आई है, जहां दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।


दरअसल, खगड़िया के मोरकाही थाना इलाके के बलौर घाट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बागमदी नदी के उपधारा में नहाने के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि 7 साल का धर्मवीर कुमार और 8 साल का सुपर कुमार लकड़ी चुनने बलौर घाट गया था।


दोनों लकड़ी चुनने के बाद नहाने लगे और इसी दौरान दोनों उपधारा में डूबने लगे। दोनों को डूबते देख, कुछ ग्रामीण छलांग लगाकर दोनों को उपधारा से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने देखने के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। अपनो का रो रोकर बुरा हाल है।