ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIYA: बड़ी खबर खगड़िया से है, जहां स्कूल में मिड डे मिल का खाना खाने के बाद अचानक 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ 12 बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों के

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIYA: बड़ी खबर खगड़िया से है, जहां स्कूल में मिड डे मिल का खाना खाने के बाद अचानक 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ 12 बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन और बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सदर प्रखंड के नवटोलिया स्थित मीडिल स्कूल की है।


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को रोज की तरह बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे थे। एक पाली की पढ़ाई खत्म होने के बाद बच्चों के बीच मिड डे मिल का भोजन परोसा गया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टी होने लगी और वे बेहोश हो गए। इस घटना की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।


बताया जा रहा है कि स्कूल में एनजीओ के माध्यम से मिड डे मील का भोजन परोसा जाता है। बच्चे जब भोजन कर रहे थे तो एक छात्रा की प्लेट में भोजन में कीड़ा पाया गया था। खाना खाने के बाद देखते ही देखते 12 बच्चे बीमार हो गए। आनन फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उधर, फूड प्वाइजनिंग की जानकारी मिलते ही डीएम आलोक रंजन घोष, डीईओ कृष्णमोहन ठाकुर, सिविल सर्जन अमिताभ सिन्हा ने सदर अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का हालचाल जाना। मौके पर अभिभावकों की शिकायत के बाद डीएम ने मामले को लेकर जांच के आदेश देने की बात कही है। डीएम ने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स