ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने कराई शादी, विदाई के बाद दुल्हन को छोड़ फरार हो गया दूल्हा; Instagram पर हुआ था प्यार

KHAGARIA: खगड़िया में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने जबरन शादी करा दी। किसी तरह से युवक ने शादी तो कर ली लेकिन उसके मन में

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने कराई शादी, विदाई के बाद दुल्हन को छोड़ फरार हो गया दूल्हा; Instagram पर हुआ था प्यार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने जबरन शादी करा दी। किसी तरह से युवक ने शादी तो कर ली लेकिन उसके मन में कुछ और ही चल रहा था। विदाई के बाद मौका देख दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। अब लड़की दूल्हे के चौखट पर उसका इंतजार कर रही है। इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच प्रेम हुआ था।


दरअसल, परबत्ता प्रखंड के कज्जवलन निवासी बबलू मंडल की इंस्टाग्राम पर नारायणपुर की एक लड़की दोस्त हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे आगे बढ़ती गई और दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चला। दोनों लोगों की जनरों से छीप छिपाकर एक दूसरे से मिलने लगे। दो दिन पहले प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने नारायणपुर स्थित उसके गांव पहुंच गया, जहां लड़की के परिजन व गांव वाले ने दोनों प्रेमी युगल को पकड़ लिया।


इसके बाद परिजनों और गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद दुल्हन को लेकर प्रेमी अपने घर रवाना हुआ लेकिन रास्ते में ही प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक प्रेमी के नहीं आने से परेशान प्रेमिका ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने लड़की को प्रेमी के कज्जवलन गांव स्थित घर पहुंचा दिया। दुल्हन को देखकर प्रेमी के घर वालों परेशान हो गए। 


दुल्हन को लाल जोड़े में लड़की को देखकर ग्रामीणों में यह बात आग की तरह फैल गई। फिर पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा होते रहा। गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाला पति लापता हो गया है। लाल जोड़े में प्रेमिका का उसके घर की चौखट पर अपनी प्यार को पाने के लिए डटी रही, दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा होते रहा।‌

रिपोर्ट- अनिश कुमार

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने कराई शादी, विदाई के बाद दुल्हन को छोड़ फरार हो गया दूल्हा; Instagram पर हुआ था प्यार