ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल

KHAGARIA : खबर खगड़िया से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मानसी थाना क्षेत्र के एकानिया ढाला के पास की है। बता

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA : खबर खगड़िया से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मानसी थाना क्षेत्र के एकानिया ढाला के पास की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग लखीसराय से मजदूरी कर खगड़िया लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।


मृतकों की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलिहार निवासी अनिल मुनि की 45 वर्षीय पत्नी सविता देवी और चौथम थाना क्षेत्र के करूआ मोड़ वार्ड 18 निवासी 60 वर्षीय तारणी सिंह के रूप में हुई है। जबकि हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग लखीसराय जिले से मजदूरी कर वापस खगड़िया लौट रहे थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि सभी लोग पिकअप वैन पर सवार होकर गुरुवार की सुबह लखीसराय के बहियार टोल से मजदूरी कर लौट रहे थे। पिकअप वैन जैसे ही मानसी थाना क्षेत्र के एकानिया ढाला के पास पहुंची कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे पीछे से जोड़दार टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टैग्स