ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

बिहार : बंद कमरे में चल रही थी पार्टी, अचानक बदमाशों ने वार्ड सदस्य को गोलियों से भूना

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। यही वजह है कि अपराधी घर के अंदर भी आकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच अब एक ता

बिहार : बंद कमरे में चल रही थी पार्टी, अचानक बदमाशों ने वार्ड सदस्य को गोलियों से भूना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। यही वजह है कि अपराधी घर के अंदर भी आकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य को गोलियों से भून डाला है। यह हत्या मछली पालन को लेकर हुए विवाद के कारण गई है।


दरअसल, खगड़िया में वार्ड पार्षद बंद कमरे में पार्टी कर रहे थे उसी समय 8 राउंड गोली फायरिंग की गई। जिसमें वार्ड पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पहचान पिपरपांती गांव निवासी स्व कालीचरण सिंह उर्फ कालो सिंह के पुत्र बमबम सिंह के रूप में हुई है। बमबम सिंह कोयला पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य थे। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा कि, हत्यारों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गए। मामला जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किल नंबर एक इलाके के पिपरपांती गांव का है। इसको लेकर पसराहा के थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया जाने लगा। लेकिन कुछ देर बाद ही बमबम सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे लेकर पसराहा थाना ले गई। इधर इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


इधर, इस घटना को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इससे पहले वार्ड सदस्य बमबम सिंह के पिता कालीचरण सिंह की भी करीब दो वर्ष पूर्व अपराधियों ने मछली पालन को लेकर हुए विवाद में ही अगवा कर हत्या कर दी थी। तब अपराधियों ने कालीचरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर शव को गायब कर दिया था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने हत्या के चौथे दिन कालीचरण सिंह का सिर कोसी नदी से बरामद किया था। पिता की मौत के बाद बमबम सिंह ही जलकर का काम देखते थे।

संबंधित खबरें