ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime : भूमि विवाद में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से थानेदार घायल; एक की मौत

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।

Bihar Crime : भूमि विवाद में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से थानेदार घायल; एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आ रहा है। जहां गोलीबारी में एक थानेदार घायल हो गए थे। यह भूमि विवाद की शिकायत के बाद जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे थे। 


जानकारी के अनुसार, खगड़िया के पसराहा थाना इलाके के महाद्दीपुर गांव में दो पक्षों के बीच किन्हीं बातों को लेकर भूमि विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज करवाई गई। इसके बाद जांच-पड़ताल को लेकर थानेदार पंहुचे ही थे तभी गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान गोली लगने से पसराहा थाना के थानाध्यक्ष संजय विश्वास घायल हो गए हैं। 


जबकि इस फायरिंग में एक आदमी की  मौत हो गई है। गोलीबारी होने की शिकायत पर थानाध्यक्ष संजय विश्वाश अपने दल बल के साथ महाद्दीपुर गांव पहुंचे थे।जहां उन्हें गोली लगी।जिसमें वह घायल हुए हैं। जख्मी थानाध्यक्ष को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि इलाज कर रहे डॉक्टर ने जख्मी थानेदार को खतरे से बाहर बताया है। 


इधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि  गांव के दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर झड़प हो रही थी।जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय विश्वास घटना स्थल पर पहुंचे।इसी दौरान फायरिंग होने लगी। जिसमें गोली लगने से सहेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि थानाध्यक्ष घायल हुए हैं।