ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

खगड़िया में भीषण अगलगी की घटना में 25 घर जले, लाखों की संपत्ति जलकर राख

गर्मी का मौसम आते ही अगलगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस दौरान तेज हवा का चलना आग में घी डालने के समान है। तेज हवा के कारण एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते दो दर्जन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।

BIHAR
अगलगी की घटना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है जहां भीषण अगलगी की घटना में एक साथ 25 घर जलकर राख हो गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को बुझाने में लगे हैं। 


अगलगी की इस घटना में एक साथ 25 घर बुरी तरह जल गये और लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। घटना गोगरी प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरैल पंचायत के महांत गांव की है। जहां पहले एक घर में आग लगी और धीरे-धीरे आग की लपटे कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा ने इस दौरान आग में घी का काम किया। 


देखते ही देखते दो दर्जन घर जल गये और घर में रखे सारा सामान भी नष्ट हो गये। आग लगने का कारण क्या था इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं। लेकिन आग इतनी भयावह है कि उन्हें काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। अगलगी की भीषण घटना से इलाके के लोग इस बात को लेकर डरे हुए हैं कि कही उनका घर भी आग के चपेट में ना आ जाए।


 इसलिए ग्रामीणों भी आग को बुझाने में फायर बिग्रेड कर्मियों की मदद कर रहे हैं। इस घटना के पीड़ितों के बीच कोहराम मचा हुआ है। अग्नि पीड़ितों का एक-एक सामान जलकर खाक हो गया है। अब वो सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स