ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

खगड़िया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने 3 हथियार तस्करों को दबोचा

बिहार के खगड़िया जिले में STF और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर पिस्तौल, देसी कट्टा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

Bihar
STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया से बड़ी खबर आ रही है, जहां STF और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। 


वही कई हथियार और उपकरण बनाने के औजार भी जब्त किया है। खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के कामाथान  बहियार में अवैध रूप से संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन गुप्त सूचना के आधार पर हुई। मिले इनपुट पर STF और जिला पुलिस की टीम ने बहियार में छापेमारी की।


 जहां से हथियार बनाने वाले तीन कारीगरों को गिरफ्तार किया गया। वहां से एक अर्धनिर्मित पिस्टल,3 निर्मित पिस्टल,6 निर्मित देसी कट्टा और बड़ी संख्या में हथियार बनाने के उपकरण को जब्त किया है। एसपी राकेश कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुख्य धंधेबाज मुंगेर जिले का रहने वाला है। जो पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट