ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: गंडक नदी में तेज आंधी के कारण नाव पलटी, 18 लोग लापता, 2 का मिला शव

KHAGARIA: गंडक नदी में नाव डूबने से खगड़िया में बड़ा हादसा हुआ है. नाव पर सवार 27 लोगों से भरी नाव आंधी और तेज बारिश के कारण नदी में पलट गई. जिसमें 7 लोग नदी तैरकर सुरक्षित ब

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KHAGARIA:  गंडक नदी में नाव डूबने से खगड़िया में बड़ा हादसा हुआ है. नाव पर सवार 27 लोगों से भरी नाव आंधी और तेज बारिश के कारण नदी में पलट गई. जिसमें 7 लोग नदी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए. 18 लोग फिलहाल लापता है. अभी तक 2 लोगों का शव मिल पाया है. यह घटना एकनिया दियरा की है.  

रेस्क्यू जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है. लेकिन रात होने के कारण कोई खास सफलता नहीं मिल पाई. फिर रेस्क्यू को बंद कर दिया गया. फिर आज सुबह से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है. घटनास्थल के पास सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे हैं. कई अधिकारी भी तैनात है. 

बच्चे और महिलाओं की संख्य़ा थी अधिक

हादसे में सुरक्षित बचे लोगों ने कहा कि डीजल इंजन से चलने वाली नाव में 27 लोग सवार थे. इनमें बच्चे और महिलाओं की संख्या अधिक थी. सभी लोग एकनिया दियारा, इंगलिस टोला, सोनवर्षा दियारा और मुंगेर जिले के टीकारामपुर गांव के लोग सवार थे. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. सभी अपने परिजनों के कुशल बरामदगी को लेकर भगवान से कामना कर रहे हैं.