ब्रेकिंग
LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट

खगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

खगड़िया के गोगरी अनुमंडल स्थित DCLR कार्यालय में कार्यरत अमीन बरखा रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है तथा सभी पहलुओं की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल स्थित DCLR कार्यालय में प्रतिनियुक्त अमीन बरखा रानी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को किराए के मकान से बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है।


घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है।


परिजनों के अनुसार, बरखा रानी पिछले दो वर्षों से गोगरी अनुमंडल में अमीन के पद पर कार्यरत थीं और किराए के मकान में अकेले रहती थीं। वह मूल रूप से कटिहार जिले की रहने वाली थीं और अविवाहित थीं।


खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि गोगरी के एसडीपीओ पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।


REPORT: अनिश कुमार, खगड़िया, बिहार