ब्रेकिंग
सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

खड़ी ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निक

खड़ी ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जहां खड़े ट्रक में बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मारी। इसके बाद इस घटना में दो की मौत हो गई। इसमें एक की हालत गंभीर है। 


मिली जानकारी के अनुसार, फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर बरेटा कोशकीपुर टोला के समीप खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में दो युवक की मौके पर मौत हो गई। दोनों मृतक पूर्णिया जिला के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान बजराहा दियरा धमदाहा निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार और महराजगंज बनमनखी निवासी 22 वर्षीय सन्नी कुमार के रूप में हुई है। इस घटना में बजराहा दियारा निवासी श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। 


बताया जा रहा है कि राकेश, सन्नी और श्रवण तीनों एक ही बाइक से किसी काम के लिए बरेटा चौक की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना में राकेश कुमार और सन्नी कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं, श्रवण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 


उधर,जख्मी को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फलका थानाध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अस्पताल में पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।