ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सऊदी से वापस आये शख्स की मौत, परिवार ने सरकार को जानकारी दिए बगैर शव को दफनाया

SASARAM : सासाराम में सऊदी अरब से लौटे एक वृद्ध की शुक्रवार को मौत हो गई. इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि शुक्रवार को सासाराम के करगहर इलाके के सऊदी से ल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SASARAM : सासाराम में सऊदी अरब से लौटे एक वृद्ध की शुक्रवार को मौत हो गई. इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि शुक्रवार को सासाराम के करगहर इलाके के सऊदी से लौटे शख्स की मौत हो जाने से प्रशासनिक हलके में हड़कंप है.

खबर के मुताबिक उस व्यक्ति के परिजनों को आनन-फानन में जांच के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है. बताया जाता है कि  भागलपुर का रहने वाला 75 साल का शख्स 17 मार्च को सासाराम में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था. लॉकडाउन की वजह से यह वहीं फंस गया था. जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई.  

मौत के बाद कोरोना की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने जनाजे को रोककर प्रशासन को इसकी सूचना दी. लेकिन इसके बाद  प्रशासन ने फोन पर ही बिना जांच किए ग्रामीणों को शव दफनाने का निर्देश दे दिया. जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं. जब प्रशासन को यह जानकारी कि वह मिली सऊदी अरब में रहता था और 4 मार्च को ही अपने घर भागलपुर पहुंचा था उसके बाद प्रशासन के कान खड़े हो गये. आनन-फानन में उसके संपर्क में रहे लोगों का पता लगाया जाने लगा है.