ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बेतिया में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की चुनावी सभा, महागठबंधन पर साधा निशाना, कहा..बिहार में अब जंगलराज नहीं आएगा

बेतिया में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अब जंगलराज नहीं आएगा, एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के बड़ा रमना अवस्थित ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इस दौरान महागठबंधन पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महागठबंधन ठग बंधन है। 


उन्होंने कहा कि बिहार में फिर एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। महागठबंधन का सुफरा साफ होने वाला है। मुंगेरी लाल का जो हसीन सपना देख रहे हैं 14 तारीख को जब रिजल्ट आएगा तब सपना चूर चूर हो जाएगा। बिहार में अब जंगलराज नहीं आएगा। 


उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव अपने परिवार से आगे बढ़कर कुछ नहीं सोचते हैं। जबकि मोदी जी और नीतीश जी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से पूछो खुद का साथ परिवार का विकास खुद का साथ गुंडों का विकास ,अपराधियों, माफियाओं का विकास करते हैं। ये लोग माफिया और गुंडों को संरक्षण देने वाले लोग हैं। 


यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि ये लोग जनता के बारे में नहीं सोचते हैं। जबकि मोदी जी और नीतीश जी गरीबों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो कदम उठाया है वह ऐतिहासिक कदम है। इससे विरोधी बौखलाए हुए हैं कह रहे हैं महिलाओं को रिश्वत दे दिया, और तुमने जो हजारों हजारों करोड़ का घोटाला किया हैं वह क्या है? तुमने रेलवे में नौकरी देने के नाम पर बिहार के लोगों का जमीन लिखा लिये वो क्या था? हम तो गरीब को अमीर बनाने जा रहे हैं। हम बेरोज़गार को रोजगार देने जा रहे हैं।

टैग्स