ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कल आयेंगे पटना, कोरोना टीका उत्सव में होंगे शामिल

PATNA : केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद कल यानी 13 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे. रविशंकर प्रसाद दोपहर 3 बजे पटना के आईजीआईएमएस जायेंगे. यहां कोरोना की का उत्

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कल आयेंगे पटना, कोरोना टीका उत्सव में होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद कल यानी 13 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे. रविशंकर प्रसाद दोपहर 3 बजे पटना के आईजीआईएमएस जायेंगे. यहां कोरोना की का उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बात रखेंगे. रविशंकर प्रसाद कल ही रात 8 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. 


बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बातचीत की थी. उन्होंने पटना एम्स को कोरोना वायरस डेडिकेटेड हॉस्पिटल घोषित करने की मांग रखी है. साथ ही साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से बातचीत कर पीएमसीएच और एनएमसीएच में बेड बढ़ाने और अन्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने की मांग रखी है. 


रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से उनकी लंबी बातचीत हुई. इससे पहले उन्होंने पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह से भी बातचीत की थी और राजधानी में कोरोना की स्थिति को लेकर उसे पूरी जानकारी ली थी. 


रविशंकर प्रसाद खुद कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं. बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान सुचारू तरीके से चले लोग कोरोना वायरस के निशान को लेकर जागरूक रहें, इसके लिए लगातार वह प्रयासरत हैं. कोरोना टीका उत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर किया जा रहा है.  इस दौरान 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है.

टैग्स