ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

केंद्रीय समिति की बड़ी चेतावनी, बिहार में चुनाव से हो सकता है कोरोना विस्फोट, नहीं फॉलो हो रहा गाइडलाइन

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसले लिए सभी दल के नेता जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. हर चुनावी सभा में भीड़ बेलगाम है, न तो मास्क और न ही सोशल डि

केंद्रीय समिति की बड़ी चेतावनी, बिहार में चुनाव से हो सकता है कोरोना विस्फोट, नहीं फॉलो हो रहा गाइडलाइन
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसले लिए सभी दल के नेता जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. हर चुनावी सभा में भीड़ बेलगाम है, न तो मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है. न ही किसी भी चुनावी सभा में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन को फॉलो करते देखा जा रहा है. लेकिन इन सब के बीच केंद्रीय समिति ने बड़ी चेतावनी दी है.

रविवार को केंद्र सरकार की वैज्ञानिकों  की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में चुनाव से असामान्य रुप से कोरोना बढ़ सकता है.इस समिति में आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी कानपुर सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल  हैं.

समिति ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में चुनाव और बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान मरीज असामान्य रुप बढ़ सकते हैं. हालांकि सर्दी खत्म होते ही संक्रमण कम होगा. समिति का अनुमान है कि फरवरी में महामारी नगण्य स्तर पर पहुंच जाएगी. तब तक देश में 1.06 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके होंगे. 

वहीं पटना की बात करें तो पटना में फिर से कोरोना का ग्राफ चढ़ने लगा है. रविवार को पटना में 316 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. नए संक्रमितों के मिलने के बाद ही पटना में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32610 हो गई है.