ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

KBC सीजन 11 के चौथे करोड़पति बने बिहार के अजीत, जानिए अजीत की स्टेशन मास्टर से BPSC क्वालिफाई करने तक का सफर

PATNA : सोनी टीवी के कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 में बिहार को एक और करोड़पति मिल गया है. इस बार केबीसी में अपनी प्रतिभा के बूते एक करोड़ जीतने वाले हैं बिहार के अजीत कु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सोनी टीवी के कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 में बिहार को एक और करोड़पति मिल गया है. इस बार केबीसी में अपनी प्रतिभा के बूते एक करोड़ जीतने वाले हैं बिहार के अजीत कुमार.

हाजीपुर के रहने वाले अजीत ने शुरू से ही खेल को पूरे आत्मविश्वास और समझदारी के साथ खेला. उनकी आत्मविश्वास को देखते हुए ही अमिताभ बच्च्न ने उन्हें सीजन 11 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया. 


मंगलवार को प्रसारित किए गए एपिसोड में उन्होंने 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि जीती. सात करोड़ रुपये के सवाल को जवाब पता नहीं होने पर उन्होंने खेल को छोड़ दिया. 

अजीत ने 2002 में रेलवे का जॉब क्वालिफाई किया और फिर स्टेशन मास्टर बन गए. पर उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और लोक सेवा आयोग की तैयारी में जुट गए. कई बार असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 2016 में BPSC की परीक्षा में सफल रहे. अजीत ने 1 करोड़ जीतने के बाद सबसे पहले अपनी बेटी सुहानी को फोन किया.