ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कटिहार में कार्यान्वयन समिति के सचिव के चयन में हुई मारपीट, हंगामें के बाद बैठक हुआ स्थगित

KATIHAR: कटिहार के आजमनगर प्रखंड के आजमनगर पंचायत सरकार भवन प्रांगण में वार्ड संख्या10 के वार्ड सदस्य मो.अंदलीप की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जहां हंगामे के बाद दो पक्षों में

कटिहार में कार्यान्वयन समिति के सचिव के चयन में हुई मारपीट, हंगामें के बाद बैठक हुआ स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के आजमनगर प्रखंड के आजमनगर पंचायत सरकार भवन प्रांगण में वार्ड संख्या10 के वार्ड सदस्य मो.अंदलीप की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जहां हंगामे के बाद दो पक्षों में जमकर मार-पीट होने लगी। 


मामला दस नम्बर वार्ड में कार्यान्वयन समिति के सचिव के चयन के समय की थी। एक पक्ष अपने लोगों के साथ एक व्यक्ति का चयन करने के लिए बात रख ही रहे थे कि दूसरे पक्ष ने भी अपने लोगों में से एक व्यक्ति का चयन करने के लिए दवाब बनाये जाने लगा। सरकारी प्रावधान के अनुसार कार्यान्वयन समिति के सचिव का चयन किये जाने की बात कार्यपालक सहायक द्वारा कहा गया लेकिन कुछ लोग माने और कुछ ने विरोध किया। 


10 नंबर वार्ड में वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव चयन का जहां एक पक्ष अपने लोगों में से एक व्यक्ति को चयन करने के लिए अपनी बात रख रहे थे। तो दूसरा पक्ष भी अपने लोगों में से एक व्यक्ति का चयन करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान सरकार द्वारा दिए गए प्रावधान के अनुसार क्रियान्वयन समिति के सचिव चयन किए जाने की बात कार्यपालक सहायक द्वारा कहा गया लेकिन कुछ लोग माने तो वही कुछ लोग इसे मानने से इंकार कर दिया।


 इसी दौरान तू-तू मैं-मैं होते-होते मामला मारपीट तक आ पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक सहायक द्वारा बैठक स्थगित कर दी। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में मुझे कोई जानकारी नहीं है और अभी तक थाने पर किसी तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता