ब्रेकिंग
करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर! 31 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Katihar News: कटिहार में सरकारी स्कूल भवन की ईंटें बेचने का मामला आया सामने, मुखिया और वार्ड सदस्य ने की शिकायत

Katihar News: कटिहार जिले के एक विद्यालय में पुराने भवन की ईंटों की चोरी कर बेचने का मामला सामने आया है। प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Katihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Katihar News: कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चौन्दी के उच्च माध्यमिक विद्यालय जलकुमर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विद्यालय भवन की पुरानी ईंटों की चोरी कर बिक्री किए जाने का आरोप लगा है।


वार्ड संख्या-09 की निर्वाचित वार्ड सदस्य और विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि विद्यालय में नया भवन बनने से पहले पुराना भवन तोड़कर उसकी ईंटें विद्यालय परिसर में जमा कर दी गई थीं। आरोप है कि 30 अगस्त 2025 की संध्या करीब 4 बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० सय्यब ने 3–4 ट्रॉली ईंटें एक अज्ञात खरीदार को बेच दीं।


ग्रामीणों के अनुसार, जब खरीदार द्वारा ईंटों को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादा जा रहा था, तब कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की तस्वीरें खींचीं, जिन्हें शिकायत आवेदन के साथ संलग्न किया गया है। इस घटना को लेकर मुखिया राजू दत्ता, वार्ड सदस्य तुलसी देवी, और विद्यालय शिक्षा समिति की सदस्याएं तृप्ति दास, सुप्रिया दास और पिंकी दास ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर मामले की शिकायत की है।


उन्होंने मांग की है कि दोषी प्रधानाध्यापक और ईंट खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और बेची गई ईंटों की राशि को सरकारी कोष में जमा कराया जाए। शिकायत पत्र जदयू नेता रौशन अग्रवाल को सौंपा गया है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को उच्च स्तर पर उठाकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता