ब्रेकिंग
राजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमराजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातम

कटिहार सदर अस्पताल में कैदी ने मचाया उत्पात, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया काबू में

कटिहार सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हत्या के आरोपी कैदी ने कैदी कक्ष में घुसकर तांडव मचाया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू किया। घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

बिहार
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार सदर अस्पताल में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इलाज के लिए भर्ती एक कैदी ने अचानक तांडव मचाना शुरू कर दिया। दो दिन पहले मॉडल कारागार से हत्या के आरोपित श्याम मंडल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को मौका पाकर वह सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देकर सीधे अस्पताल के कैदी कक्ष में घुस गया और अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया। जिसके बाद कैदी कक्ष में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कमरे में तोड़फोड़ करने लगा। हालत इतना बिगड़ गया कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस दोनों सकते में आ गए। कैदी कक्ष के आसपास सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई।


पुलिस ने पहले शांति से समझाने की कोशिश की, लेकिन श्याम मंडल लगातार आक्रामक होता गया। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस टीम को करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार अधिकारियों की सूझबूझ, संयम और लगातार मनुहार के बाद कैदी को बिना किसी बड़े नुकसान के बाहर निकाला गया।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्याम मंडल एक गंभीर हत्या कांड का मुख्य आरोपी है। 20 नवंबर को अहमदाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कटिहार मंडल कारागार भेजा था। गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था।


इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त करने की सलाह दी है। हालांकि नगर पुलिस ने बिना किसी अप्रिय घटना के स्थिति को नियंत्रित किया। कैदी के हाथों में हथकड़ी लगाकर ले जाया गया ताकि वो पुलिस की गिरफ्त से नहीं भागे। क्योंकि उसने अस्पताल में ऐसा तांडव मचाया कि उसकी हरकतों को देख पुलिस भी हैरान रह गयी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता