ब्रेकिंग
दारोगा की पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम: पति के पिस्टल से खुद को मारी गोली, सालभर पहले ही हुई थी शादीआशा भोसले की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पोती ने बताया हालत स्थिरप्रशांत किशोर का बड़ा दावा: बिहार में 3-4 महीने में हट जाएगी शराबबंदीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? शराब पार्टी करते गांव के वैद्य का वीडियो वायरलकटिहार भीषण सड़क हादसा: 10 की मौत 18 घायल, CM नीतीश और तेजस्वी ने जताया दुखदारोगा की पत्नी ने उठा लिया बड़ा कदम: पति के पिस्टल से खुद को मारी गोली, सालभर पहले ही हुई थी शादीआशा भोसले की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पोती ने बताया हालत स्थिरप्रशांत किशोर का बड़ा दावा: बिहार में 3-4 महीने में हट जाएगी शराबबंदीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? शराब पार्टी करते गांव के वैद्य का वीडियो वायरलकटिहार भीषण सड़क हादसा: 10 की मौत 18 घायल, CM नीतीश और तेजस्वी ने जताया दुख

कटिहार भीषण सड़क हादसा: 10 की मौत 18 घायल, CM नीतीश और तेजस्वी ने जताया दुख

कटिहार में बस और पिकअप की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत और 18 घायल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त किया।

बिहार न्यूज
दर्दनाक सड़क हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही 18 लोग इस हादसे में घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख जताया और गहरी संवेदना व्यक्त की।  


इस घटना से मर्माहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। वही घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के कोढा  थाना क्षेत्र में  भीषण सड़क दुर्घटना में  हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूँ। 


मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच कर राहत एंव बचाव कार्य में जुटे हुए है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनका समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है।


वही नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया। कहा कि कटिहार में बस और पिकअप में टक्कर से हुई भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना दुःखद और पीड़ादायक है। इस भयावह हादसे में 10 लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है। 


शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा पीड़ित परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शासन-प्रशासन पीड़ित परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता तथा अविलंब घायलों के बेहतर उपचार का प्रबंध करें। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें