ब्रेकिंग
राजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमराजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातम

राजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामा

कटिहार रेलवे स्टेशन पर सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। राजधानी ट्रेन में चढ़ने से रोके जाने पर छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR:मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देकर अपने-अपने घर लौट रहे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के कारण रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ने से रोके जाने पर नाराज परीक्षार्थियों ने ट्रेन के इंजन के सामने रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन किया और CM सम्राट और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद हजारों की संख्या में अभ्यर्थी कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसी दौरान जब राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-5 पर पहुंची तो बड़ी संख्या में परीक्षार्थी ट्रेन में सवार होने के लिए दौड़ पड़े। स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस ने उन्हें ट्रेन में चढ़ने से रोक दिया।


रेल पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज कुछ परीक्षार्थी राजधानी ट्रेन के इंजन के सामने रेलवे ट्रैक पर उतर गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने रेलवे प्रशासन, बिहार सरकार और रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करने की मांग की। बाद में रेल पुलिस और अधिकारियों ने समझा-बुझाकर सभी प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया, जिसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को उसके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


स्टेशन पर मौजूद परीक्षार्थियों का कहना था कि भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए वे दूर-दराज के जिलों से आए थे, लेकिन उनकी वापसी के लिए पर्याप्त ट्रेन व्यवस्था नहीं की गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ के बावजूद न तो कोई विशेष ट्रेन चलाई गई और न ही अतिरिक्त इंतजाम किए गए, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


कई परीक्षार्थियों ने बताया कि वे सुबह से भूखे-प्यासे स्टेशन पर फंसे हुए हैं। कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि भीड़भाड़ के दौरान उनके सामान और पैसे चोरी हो गए। उनका कहना था कि एक ट्रेन में सीमित संख्या में यात्री ही सफर कर सकते हैं, जबकि स्टेशन पर हजारों छात्र अपने घर जाने के इंतजार में मौजूद थे।


हालांकि रेलवे प्रशासन का कहना है कि परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। कटिहार में तैनात रेल डीएसपी ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस, अररिया-पटना स्पेशल, कैपिटल एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से सभी छात्रों को सुरक्षित तरीके से भेजा जाएगा।


रेलवे अधिकारियों ने स्वीकार किया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ स्टेशन पहुंचने के कारण कुछ परेशानी होना स्वाभाविक है, लेकिन प्रशासन लगातार छात्रों से संवाद कर स्थिति को नियंत्रित करने और उनकी यात्रा सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और रेल पुलिस के साथ स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

टैग्स