ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar News: बिहार में पुलिस वैन की टक्कर से चार साल का मासूम गंभीर रूप से घायल, लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन की टक्कर से 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और चालक की पिटाई भी कर दी।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के निसुन्दरा गांव में शुक्रवार को एक पुलिस वाहन की टक्कर से चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस की गाड़ी एक अन्य वाहन को टोचन करते हुए ले जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हुआ।


घायल बच्चे की पहचान गांव निवासी इसराफिल के चार साल के बेटे सफीक के रूप में की गई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कोढ़ा-फलका सड़क मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मौके पर मौजूद वाहन चालक की पिटाई भी कर दी।


घायल बच्चे को पहले फलका सीएचसी और फिर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता