ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

नीतीश की महत्वाकांक्षी योजना का हाल देखियें..बीच सड़क पर ‘यमदूत’ बने 5 बिजली के पोल, इंजीनियर और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को कई बार पत्राचार कर खंभे हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण पूरा करने के दबाव में बिना खंभे हटाए ही सड़क बना दी गई।

BIHAR
इंजीनियर की लापरवाही
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 KATIHAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना का यहां के इंजीनियर और ठेकेदार ने मजाक बना दिया है। इंजीनियर की लापरवाही से तो आपका मथा चकरा जाएगा। इंजीनियरों ने बीच सड़क पर 11 हजार वोल्ट के बिजली का पोल गाड़ दिया है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सोचकर इंजीनियर ने ऐसा रोड बनाया जिसने चलना ही मुश्किल है। जब से रोड बना यहां हमेशा सड़क हादसा होते रहता है। 


इलाके में सड़क बनने से जहां लोगों को खुशी होती है तो वही कटिहार में बने इस रोड से यहां के लोग काफी आक्रोशित हैं और पोल को हटाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस घोर लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार और लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन गया है।


कटिहार में सड़क निर्माण में भारी लापरवाही

बिहार के कटिहार जिले में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनी सड़क में इंजीनियर की लापरवाही और ठेकेदार की घोटालेबाजी सामने आई है। सड़क का निर्माण इस तरह किया गया है कि उस पर गाड़ियां नहीं चल सकतीं, जिससे लोगों में आक्रोश है।


बीच सड़क में 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल

कटिहार जिले के कुर्सेला नगर पंचायत, वार्ड नंबर 5 में बनी इस सड़क के बीचों-बीच 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल खड़ा है। निर्माण कार्य के दौरान इसे हटाने की कोई कोशिश नहीं की गई, जिससे अब सड़क और पोल एक ही जगह पर हैं। स्थानीय लोग सड़क की गुणवत्ता और डिजाइन पर सवाल उठा रहे हैं।


वाहन परिचालन में बाधा, सड़क की गुणवत्ता पर सवाल

स्थानीय निवासी रामेश्वर ने बताया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। न केवल सड़क की गुणवत्ता खराब है, बल्कि बीच में पोल होने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां जो सड़क बनाई गयी है इसकी गुणवत्ता भगवान भरोसे है, क्योंकि यह बाढ़ग्रस्त इलाका है। ढलाई के साथ ही सड़कों के गिट्टी उखड़ने लगे हैं। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने की मांग की और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। 


930 मीटर सड़क पर 5 बिजली पोल

मध्य विद्यालय पश्चिम से मैहर टोला तक 0.930 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है। इसपर कालीकरण (ब्लैकटॉपिंग) कर दी गई, लेकिन बीच में करीब पांच जगहों पर बिजली के खंभे रह गए। इन खंभों से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, जिससे लोगों को जान का खतरा भी बना हुआ है।


बिजली विभाग की लापरवाही

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को कई बार पत्राचार कर खंभे हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण पूरा करने के दबाव में बिना खंभे हटाए ही सड़क बना दी गई।


विधायक का आश्वासन – जल्द हटेंगे बिजली पोल

इस मामले पर जदयू विधायक विजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब जल्द ही सड़क के बीच से बिजली पोल हटाने का काम किया जाएगा।मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। जल्द ही बीच सड़क से बिजली पोल हटाने का कार्य कराया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

टैग्स