ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

उद्घाटन से पहले टूटकर गिरा ईंट-भट्ठा चिमनी का बैरल, संचालक समेत आधा दर्जन मजदूर हुए घायल

KATIHAR: सोमवार की देर शाम एक नवनिर्मित ईंट भट्ठा चिमनी का बैरल अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा जिसके कारण ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये। चिमनी का म

उद्घाटन से पहले टूटकर गिरा ईंट-भट्ठा चिमनी का बैरल, संचालक समेत आधा दर्जन मजदूर हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

KATIHAR: सोमवार की देर शाम एक नवनिर्मित ईंट भट्ठा चिमनी का बैरल अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा जिसके कारण ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर घायल हो गये। चिमनी का मालिक भी इस हादसे में घायल हो गया। घटना पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत की है। 


इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल मजदूरों को डॉक्टरों ने पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया में सभी का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। 


बताया जाता है कि घायल सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि  नवनिर्मित चिमनी का उद्घाटन किया जा रहा था। लेकिन उद्घाटन के दौरान ही चिमनी का बैरल टूट कर नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गये। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स