ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BIHAR NEWS : ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, तीन चचेरे भाइयों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी

BIHAR NEWS :  ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, तीन चचेरे भाइयों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां ट्रैक्टर और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। तीनों आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमोर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है। इन तीनों मृतक की पहचान 17 वर्षीय मेहदूर, 16 वर्षीय अशफीर आलम और 17 वर्षीय दिलबर के रूप में की गई है। 


वहीं,यह घटना जिला के रौतारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की बताई जा रही है। जहां कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक आपस मे चचेरे भाई थे। पूर्णिया के लाइन बाजार में रहते थे। तीनों युवक अपनी बहन के ससुराल से पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ।


उधर, इस घटना के बारे में रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि तीनों मृतक पूर्णिया के लाइन बाजार के रहनेवाले थे। जो कटिहार से पूर्णिया लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।