ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : रिसेप्शन पार्टी में जमकर हुई ठांय -ठांय, एक युवक को लगी गोली; इलाके में मातम का माहौल

KATIHAR : बिहार में इन दिनों शादी या अन्य किसी भी तरह का कोई भी समारोह लोग आतिशबाजी की जगह गोलीबारी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे अपना स्वैग भी बता रहे हैं। लेकिन, शायद ही उन्हें यह मालू

BIHAR NEWS : रिसेप्शन पार्टी में जमकर हुई ठांय -ठांय, एक युवक को लगी गोली; इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में इन दिनों शादी या अन्य किसी भी तरह का कोई भी समारोह लोग आतिशबाजी की जगह गोलीबारी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे अपना स्वैग भी बता रहे हैं। लेकिन, शायद ही उन्हें यह मालूम हो कि इन सब चीज़ों की वजह से वह कानून के किन-किन नियमों की खिल्ली उड़ा रहे हैं और इसके लेकर कितने कठोर सजा का प्रावधान है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां रिसेप्शन पार्टी में जमकर ठायं -ठायं किया गया है। 


जानकारी के अनुसार, कटिहार में हवाई फायरिंग के दौरान एक युवक घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। युवक के पैर में गोली लगी है। नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा कि इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली चलने से बगल के ही युवक राम भजन शर्मा को पैर में गोली लग गई। 


इधर, घटना के बाद आनन फानन में इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जहां इनका  इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद रिसेप्शन पार्टी में सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पुलिस लोगों की सूचना पर घटना स्थल तक पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा एक्शन लिया जाएगा