ब्रेकिंग
आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तारमधुबनी में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में मौलवी गिरफ्तारतमिलनाडु में रेप के बाद 3 साल की बच्ची की मौत, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तारप्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट कियाआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तारमधुबनी में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में मौलवी गिरफ्तारतमिलनाडु में रेप के बाद 3 साल की बच्ची की मौत, बिहार का रहने वाला आरोपी गिरफ्तारप्रिंस यादव की मां का बड़ा आरोप: मेरा बेटा नशा नहीं करता था, खान सर ने बर्बाद कर दिया हमारा परिवारसम्राट चौधरी के बंगला में रहेंगे निशांत कुमार, सरकार ने 5 देशरत्न मार्ग वाला आवास अलॉट किया

बिहार के इस रेल मंडल में चार दिनों का मेगा ब्लॉक, 26 ट्रेनें रहेंगी रद; 16 का बदला मार्ग

Railway Mega Block: कटिहार रेल मंडल में दोहरीकरण परियोजना के तहत 16 से 19 जून तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण 26 ट्रेनें रद कर दी गई हैं और 16 महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

Railway Mega Block
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Railway Mega Block: कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत चल रही दोहरीकरण परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए रेलवे ने 16 से 19 जून तक मेगा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) और नॉन इंटरलॉकिंग (NI) ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस अवधि में 26 ट्रेनों को रद किया गया है, जबकि 16 महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार कटिहार–मनियान–कुरेठा–डंडखोरा–सोनेली रेलखंड पर नई सिग्नल एवं इंटरलॉकिंग प्रणाली को चालू करने के लिए यह विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे द्वारा इस परियोजना के लिए दूसरी बार नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है। 


अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद कटिहार–सोनेली और कटिहार–कुरेठा रेलखंड की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध हो सकेगा।


26 ट्रेनें रहेंगी रद

ब्लॉक अवधि के दौरान कई पैसेंजर, डीएमयू और इंटरसिटी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें कटिहार–मालदा टाउन पैसेंजर, कटिहार–राधिकापुर पैसेंजर, कटिहार–जोगबनी पैसेंजर, कटिहार–सिलीगुड़ी पैसेंजर, कटिहार–तेजनारायणपुर डीएमयू, कटिहार–मालदा कोर्ट डीएमयू तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कुल 26 ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद रहेंगी।


16 लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

14 से 19 जून के बीच 16 महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदला गया है। इनमें रोहतक–कामाख्या एक्सप्रेस, चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, पनवेल–न्यू अलीपुरद्वार एक्सप्रेस, गोमतीनगर–कामाख्या एक्सप्रेस, देवघर–अगरतला एक्सप्रेस, गुवाहाटी–जम्मूतवी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस, अजमेर–किशनगंज एक्सप्रेस, सियालदह–सहरसा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस तथा आनंद विहार–कामाख्या एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार अधिकांश डायवर्ट ट्रेनें कटिहार–पूर्णिया–अररिया कोर्ट–ठाकुरगंज–सिलीगुड़ी जंक्शन रेलखंड से होकर गुजरेंगी।


यात्रियों से रेलवे की अपील

मार्ग परिवर्तन और ट्रेनों के रद होने से सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय और मार्ग की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस ऐप या निकटतम रेलवे पूछताछ केंद्र से प्राप्त करने की अपील की है। रेलवे का कहना है कि दोहरीकरण परियोजना पूरी होने के बाद सीमांचल क्षेत्र में रेल सेवाएं और अधिक तेज, सुरक्षित एवं सुचारु होंगी। साथ ही भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता