ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव

महिलाओं ने सिंदूर खेला उत्सव के जरिये सेना को नारी शक्ति का सलाम भेजा। कहा कि सिंदूर और हमारी सेना दोनों अमर है, यह हमारी शक्ति-विश्वास और भारतीयता का प्रतीक है। महिलाओं ने एक सूर में भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम् के नारे लगाए।

bihar
सेना की जीत पर 'सिन्दूर खेला'
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SINDOOR KHELA KATIHAR: भारतीय सेना की सफलता पर बिहार के कटिहार जिले में जश्न का माहौल है क्योंकि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने इतिहास रच दिया है। आतंकवाद के खिलाफ इस जीत से पूरा देश गर्व से झूम रहा है। दुर्गा पूजा के अंतिम दिन जो सिंदूर खेला बंगाली समुदाय की महिलाएं खेलती है वो आज भारतीय सेना की जीत पर खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया।


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है और इसी कड़ी में बिहार के कटिहार ज़िले में बंगाली समुदाय की महिलाओं ने अनोखे अंदाज़ में अपनी खुशी जाहिर किया। बनिया टोला में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर भारतीय सेना की सफलता पर जश्न मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। 


इस मौके पर मौजूद रश्मि प्रिया ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने जो कार्रवाई की, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमारे सिंदूर को मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन सेना के जवानों ने ‘सिंदूर का बदला सिंदूर से’ लिया। वहीं, शीतमा दास और ललिता देवी ने बताया कि सिंदूर अमर है और भारतीय सेना की ताकत से अब कोई इसे मिटा नहीं सकता। ऑपरेशन सिंदूर से हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। बिहार के कटिहार जिले की महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर यह संदेश दिया कि सिंदूर सिर्फ श्रृंगार नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, बलिदान और देश-प्रेम का प्रतीक है।

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर 'सिंदूर खेला': कटिहार में जश्न का माहौल, महिलाओं ने धूमधाम से मनाया भारतीय सेना की जीत का उत्सव

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट..

टैग्स