ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

मैट्रिक की परीक्षा देने आई प्रेमिका ने प्रेमी से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ था प्यार

KATIHAR : लड़की अपने घर से मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस थाने में उसने अपने प्रेमी से शादी रचा ली, मामला कटिहार के मनीहारी थाना इलाके की ह

मैट्रिक की परीक्षा देने आई प्रेमिका ने प्रेमी से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ था प्यार
Anamika
2 मिनट

KATIHAR : लड़की अपने घर से मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस थाने में उसने अपने प्रेमी से शादी रचा ली, मामला कटिहार के मनीहारी थाना इलाके की है. 

 मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित पन्ना लाल सुरेंद्र नारायण कन्या मध्य विद्यालय के पास से कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक प्रेमी युगल को पकड़ा गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युगल को थाने ले आई, जहां पूछताछ के दौरान दोनों ने प्रेम संबंध की बात बताई. लड़की ने बताया कि दोनों के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों छुप-छुप कर एक दूसरे से मिलते रहते हैं. 

लड़की शुक्रवार को  पन्ना लाल सुरेंद्र नारायण कन्या मध्य विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा देने आई थी. वहीं उसका प्रेमी नीतीश उस से मिलने आया था. इसी बीच स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. प्रेमिका का नाम गौरी है और उसके प्रेमी का नाम नीतीश है. नीतीश बरारी थाना क्षेत्र के गुजरा गांव का रहने वाला है. 

जब पूरा मामला प्रसंग का आया तो पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को बुलाया और दोनों की रजामंदी से प्रेमी युगल की शादी करा दी. मनिहारी थाना के पास शिव पार्वती  मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. शादी होने के बाद  गौरी ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा छूट जाने का अफसोस तो है. लेकिन उसे भरोसा है जैसे प्रेम की परीक्षा में पास हुए हैं, उसी तरह अगले साल मैट्रिक की परीक्षा भी पास कर जाएगी.

संबंधित खबरें