ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

जमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएं

मनिहारी अंचल कार्यालय में जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। फर्जी वंशावली के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

बिहार न्यूज
फर्जी वंशावली के आरोप पर अंचल कार्यालय में हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के मनिहारी अंचल कार्यालय में जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों की महिलाओं के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए अंचल कार्यालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर पंचायत से जुड़े एक पुराने भूमि विवाद मामले की सुनवाई अंचलाधिकारी निहारिका राय कर रही थीं। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और कार्यालय परिसर में ही हाथापाई शुरू हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद अंचल गार्ड और पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता के कारण मामला अधिक नहीं बढ़ सका।


एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि फर्जी वंशावली तैयार कर उनके नाना की जमीन का नामांतरण कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने दावे को सही बताया। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।


इस संबंध में राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान ने कहा कि कथित गलत वंशावली के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। घटना के बाद अंचल कार्यालय में लोगों की भीड़ जुटी रही और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।जमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएंजमीन विवाद में अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, सुनवाई के दौरान आपस में भिड़ीं महिलाएं