ब्रेकिंग
1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

कुरसेला स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौके पर दर्दनाक मौत, जांच में जुटी जीआरपी

कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

कटिहार: कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। कटिहार से बरौनी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव दो टुकड़ों में बंट गया।


मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी कुरसेला रेलवे स्टेशन से होकर बरौनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक मालगाड़ी के सामने आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने जीआरपी को घटना की जानकारी दी।


इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक युवक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में मालगाड़ी की चपेट में आया।


फिलहाल घटना के बाद कुछ देर तक कुरसेला रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा रही।

टैग्स