ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

खेलने के दौरान पोखर में गिरे जुड़वा भाइयों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KATIHAR: कटिहार में दो जुड़वा भाइयों की पोखर में डूबने से मौत हो गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दोनों की उम्र तीन साल बतायी जा रही है। खेलने के दौरान दोनों

खेलने के दौरान पोखर में गिरे जुड़वा भाइयों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में दो जुड़वा भाइयों की पोखर में डूबने से मौत हो गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दोनों की उम्र तीन साल बतायी जा रही है। खेलने के दौरान दोनों पोखर में जा गिरे और गहरे पानी में जाने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नहीं ले रहे हैं। 


घटना आजमनगर थाना क्षेत्र की कौवाबाड़ी गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन वर्षीय जुड़वा भाई मो.सफी अहमद और साजन अली पोखर के पास खेल रहे थे। तभी जावेद आलम के दोनों बच्चे इसी दौरान पोखर में जा गिरे। पोखर में गिरने के बाद दोनों गहरे पानी में चले गये जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गयी। 


काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों का शव पोखर से बाहर निकाला। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दोनों जुड़वा भाइयों का जन्म 2019 में हुआ था और दोनों की मौत भी एक ही साथ होने से इलाके के लोग भी सकते में हैं। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य इस घटना से काफी सदमें में हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता