ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की बड़ी लापरवाही, मासूम को क्लासरूम में बंद कर चले गए घर; जानिए... फिर क्या हुआ?

Bihar News: बिहार के कटिहार के एक सरकारी स्कूल में छात्र कक्षा में बंद रह गया और खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश में फंस गया। शिक्षकों की लापरवाही से हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में एक सरकारी विद्यालय से एक चौंकाने वाली और लापरवाही भरी घटना सामने आई है। यहां ताजगंज फसिया नगर निगम क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र स्कूल के भीतर ही छूट गया, जब शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका ने सभी कमरों में ताला लगाकर स्कूल बंद कर दिया। छात्र ने जब स्कूल से बाहर निकलने की कोशिश की, तो वह खिड़की में फंस गया और जोर-जोर से चीखने लगा।


घटना मंगलवार की है, जब स्कूल में करीब पांच से छह शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं। बताया गया कि प्रधानाध्यापिका लिपि श्रीवास्तव दोपहर में किसी जरूरी कार्य से विद्यालय से बाहर चली गई थीं। उनके जाने के बाद बाकी शिक्षिकाओं ने विद्यालय बंद कर दिया, लेकिन एक छात्र कक्षा के अंदर ही रह गया। छात्र गौरव कुमार, जो कक्षा 3 में पढ़ता है और पप्पू राय का बेटा है, खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश में बुरी तरह फंस गया।


बच्चे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों और उसके परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन और गांववाले स्कूल परिसर में पहुंचे और छात्र को बाहर निकालने के लिए खिड़की से दिशा-निर्देश देने लगे। लेकिन कई प्रयासों के बावजूद जब छात्र बाहर नहीं निकल सका, तब लोगों ने मिलकर विद्यालय के मुख्य दरवाजे और कक्षा का ताला तोड़ दिया। काफी मशक्कत के बाद छात्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और विद्यालय परिसर में भीड़ एकत्र हो गई। लोगों में शिक्षकों की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। मामले में बजरंग दल के पवन पोद्दार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


इस पूरी घटना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राहुल चंद्र चौधरी ने संज्ञान लेते हुए कहा कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षिका से बुधवार को स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।