ब्रेकिंग
बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, इस दिन से शुरू होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम; बड़ी संख्या में जुटेंगे देश-विदेश के लोग✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास

रेलवे स्टेशन पर यात्री को अचानक आया हार्ट अटैक, सब-इंस्पेक्टर सारिका बनीं देवदूत, CPR देकर बचाई जान

कटिहार रेलवे स्टेशन पर चितपुर एक्सप्रेस के यात्री तेजन मंडल को अचानक हार्ट अटैक आने पर RPF सब-इंस्पेक्टर सारिका ने तुरंत CPR देकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। यात्री को बाद में कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: कर्तव्य, तत्परता और इंसानियत का ऐसा जज्बा जो हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा कर दे। कटिहार रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब चितपुर एक्सप्रेस से जोगबनी जा रहे एक यात्री तेजन मंडल को अचानक दिल का तेज दौरा पड़ा और वे बेसुध होकर गिर पड़े। जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे यात्री की सांसें थमने ही वाली थीं कि वहां तैनात आरपीएफ (RPF) की जांबाज सब-इंस्पेक्टर सारिका देवदूत बनकर सामने आईं।



घटना की भनक लगते ही सब-इंस्पेक्टर सारिका ने एक पल की भी देरी नहीं की। आपात स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और बिना वक्त गंवाए यात्री को लगातार सीपीआर (CPR) देना शुरू कर दिया। सारिका की सूझबूझ और सटीक कोशिशों ने आखिरकार चमत्कार कर दिखाया और यात्री की उखड़ती सांसें लौट आईं और नब्ज फिर से चलने लगी।



स्थिति संभलते ही त्वरित एक्शन लेते हुए यात्री को फौरन कटिहार सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर सारिका मैडम ने सेकंड भर की भी देरी की होती, तो अनहोनी टलना मुश्किल था। इस दिलेरी और तत्परता की खबर पूरे कटिहार जिले में आग की तरह फैल गई है। 



सोशल मीडिया से लेकर स्टेशन के चौराहों तक, हर कोई आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सारिका के इस अदम्य साहस को सलाम कर रहा है और उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ रहा है। खाकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून का डंडा नहीं, संकट में सबसे बड़ा सहारा भी है।



मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर सारिका मैडम ने सेकंड भर की भी देरी की होती, तो अनहोनी टलना मुश्किल था। इस दिलेरी और तत्परता की खबर पूरे कटिहार जिले में आग की तरह फैल गई है। सोशल मीडिया से लेकर स्टेशन के चौराहों तक, हर कोई आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सारिका के इस अदम्य साहस को सलाम कर रहा है और उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ रहा है। खाकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून का डंडा नहीं, संकट में सबसे बड़ा सहारा भी है।

रिपोर्ट- विनय कुमार, कटिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता