ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कटिहार नाव हादसा: नदी में डूबे सभी सात लोगों के शव बरामद, तीन ने तैरकर बचाई थी जान

KATIHAR: कटिहार में नाव हादसे के शिकार हुए सभी सात लोगों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। शनिवार को हुए हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लापता हुए लोगों की तला

कटिहार नाव हादसा: नदी में डूबे सभी सात लोगों के शव बरामद, तीन ने तैरकर बचाई थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में नाव हादसे के शिकार हुए सभी सात लोगों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। शनिवार को हुए हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लापता हुए लोगों की तलाश में जुटी थी। हादसे में मारे गए सात लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। कटिहार के ब्रांडी नदी में छोटी नाव पलट गई थी। उस वक्त नाव पर 10 लोग सवार थे। हादसे के बाद तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई थी और बाकि 7 लोग नदी में डूब गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे का एलान करते हुए इस घटना पर दुख जताया था। 


बता दें कि शनिवार की दोपहर करीब चार बजे कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के मरघीया गांव में ब्रांडी नदी में छोटी नाव हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे के वक्त नाव पर 10 लोग सवार थे। सभी लोग नाव पर सवार होकर धान की फसल काटने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया था। नाव पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। 


तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी जबकि दो लोगों का शव कल ही बरामद कर लिया गया था। हादसे के बाद लापता हुए बाकी बचे पांच लोगों के शव को भी आज बरामद कर लिया गया। हादसे के शिकार हुए लोगों में पासवान टोला निवासी महेश पासवान की 42 वर्षीय पत्नी कुंती देवी, दिनेश पासवान की 17 साल की बेटी रूबी कुमारी, जगदीश पासवान की 19 वर्षीय बेटी बबिता कुमारी, 51 वर्षीय दुखन पासवान, उसकी बेटी रुची कुमारी, महेश पासवान के 14 साल का बेटा विकास और इफ्तेखार आलम का 6 साल का बेटा शकील आलम शामिल हैं।

टैग्स