ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कट्टा और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद

कटिहार पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर हाट गांव में छापेमारी कर 2 देसी कट्टा और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया। चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कोढा थाना पुलिस ने अवैध हथियार व अवैध हथियार बनाने में उपयोग किए जाने वाले सामानों को छापेमारी कर जप्त करने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है ।


 इसी क्रम में सोमवार  की रात्रि में  कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि  रामपुर हाट ग्राम  में अवैध हथियारों का कारोबार किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ तत्परता से उक्त स्थल पर छापामारी करने पहुँचे। छापामारी के क्रम में रामपुर हाट  गाॅव से 02 देशी कट्टा एवं मिनी गन फैक्टी का कुछ अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई। 


बरामद वस्तुओ मे   एक सिलेंडर , गैस लोहा कटिंग मशीन दो ब्लेड,  एक लेंथ मशीन , 01वेल्डिंग मशीन ,02 ड्रिल मशीन ,  02लोहा का रेती , 01 हेक्सा आरी फ्रेम , 06 छेनी , 03हथौड़ी ,  01पीतल का फ्रेम सांचा , 04लोहा का टुकड़ा , 01लकड़ी काटने वाला आरी , 01 लोहा का फ्रेम , वेल्डिंग रड 01 पैकेट, 01 लोहे का रड , 02लोहे का बना सरसी , 01 पीतल कटींग फ्रेम साॅचा , लोेहे का नाली बड़ा- छोटा 06 पीस  शामिल है।  एसपी ने बताया कि मामले पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।