ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मानव श्रृंखला से 10 साल का बच्चा हुआ गायब ! 58 घंटे बाद भी नहीं लौटा घर, देखें वीडियो

KATIHAR : रविवार को बिहार में जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा को मिटाने के लिए ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनायी गई. लेकिन इसबार मानव श्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : रविवार को बिहार में जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा को मिटाने के लिए ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनायी गई. लेकिन इसबार मानव श्रृंखला में कई बड़ी घटनाएं भी हुईं. दरभंगा में जहां एक ओर उर्दू शिक्षक की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर कटिहार में मानव श्रृंखला में भाग लेने गया एक बच्चा अचानक से गायब हो गया. परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की है. मानव श्रृंखला के आयोजन के लगभग 58 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चा अब तक अपने घर नहीं लौटा है. 




घटना कटिहार जिले के सहायक थाना इलाके की है. जहां विद्यानगर का रहने वाला एक 10 साल का बच्चा शिवम कुमार अपने दोस्तों के साथ मानव श्रृंखला में भाग लेने स्कूल गया था. लेकिन रविवार को अपने घर से निकलने के बाद वो अभी तक अपने घर नहीं पंहुचा है. घरवाले उसके लौटने का इन्तजार करते रहें लेकिन जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो उनकी बेचैनी बढ़ती चली गई. जब घरवालों ने उसके दोस्तों के यहां पता किया तो उन्हें पता चला कि शिवम के सभी दोस्त अपने-अपने घर लौट गए हैं. शिवम तेजाटोला मध्य विद्यालय में 5वीं क्लास में पढाई करता है. 


बच्चे के परिजनों ने सहायक थाने में बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई. पुलिस लापता बच्चे को तलाशने में जुटी हुई है. कटिहार ASP हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि पुलिस बच्चे को तलाशने में जुटी हुई है. वहीं कटिहार ASP हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि सहायक थाने में लापता बच्चे के पिता पंकज ने आवेदन दिया है.

टैग्स