ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

मजहबी तालीम देने वाले ‘हुजूर’ का इश्क चढ़ा परवान, महिला मित्र संग रंगे हाथ पकड़े गए; गांव में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: कटिहार में एक मदरसा शिक्षक और उनकी महिला मित्र को लेकर गांव में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ पकड़ने के बाद घंटों तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आखिर पूरा...

मजहबी तालीम देने वाले ‘हुजूर’ का इश्क चढ़ा परवान, महिला मित्र संग रंगे हाथ पकड़े गए; गांव में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: कहते हैं इश्क और मुश्क लाख छुपाने पर भी छुपते नहीं। लेकिन जब इश्क की कहानी किसी ऐसे शख्स की हो, जो समाज को मजहबी तालीम और नैतिकता का पाठ पढ़ाता हो, तब मामला और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन जाता है। बिहार के कटिहार जिले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक सरकारी मदरसा के शिक्षक का कथित प्रेम प्रसंग पूरे इलाके में सुर्खियों का कारण बन गया। ग्रामीणों ने शिक्षक को उनकी महिला मित्र के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में घंटों हाई वोल्टेज हंगामा चलता रहा।


पूरा मामला कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, सरकारी मदरसा में पढ़ाने वाले शिक्षक को लेकर लंबे समय से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। लोगों को उनके व्यवहार और गतिविधियों पर पहले से शक था। बताया जा रहा है कि इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया। फिर देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और मामला तूल पकड़ गया।


ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर फूट पड़ा कि उन्होंने कानून को अपने हाथ में ले लिया। मौके पर ही शिक्षक और महिला के हाथ रस्सी से बांध दिए गए। घटना के दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दोनों लोगों को ग्रामीणों के बीच घिरा देखा जा सकता है। गांव में देर रात तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा।


ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी हो, उससे इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं की जा सकती। कई लोगों ने इसे समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए शर्मनाक बताया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने यह भी कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक गांव वालों को पहले से थी।


घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां का माहौल इतना तनावपूर्ण था कि पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के भारी विरोध और पंचायत के दबाव के कारण पुलिस तत्काल दोनों को वहां से नहीं ले जा सकी। बाद में गांव में पंचायत बैठाई गई, जहां मामले को लेकर घंटों चर्चा होती रही।